बस्ती शेख में कवि दरबार करवाया

जालंधर| पावन ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख में अमृत वेले के साप्ताहिक विशेष दीवान सजाए गए। इसमें पंजाबी लिखारी सभा द्वारा कवि दरबार सजाया गया। जिसमें मास्टर महिंदर सिंह अनेजा, अमर सिंह अमर, कुलविंदर सिंह गाखल, नगीना सिंह बलग्गन, मेजर कुलदीप सिंह, हरजिंदर सिंह जिन्दी, ज्ञानी तरसेम सिंह और इंदरपाल सिंह अरोड़ा ने अपनी रचनाओं द्वारा संगत को निहाल किया। चल रही सहज पाठों की लड़ी के तहत इंद्रजीत सिंह मक्कड़ परिवार को संपूर्णता पर सिरोपाओ से सम्मानित किया गया। ज्ञानी रणधीर सिंह ने कहा कि कलगीधर पातशाह द्वारा बख्शी हुई फतेह सिख क़ौम की राजसी महत्ता को बयान करती है। प्रधान गुरकृपाल सिंह ने संभल जी और राजिंदर सिंह पाली को सिरोपाओ दिया। यहां दविंदर सिंह रहेजा, चरणजीत सिंह लुबाना, बलविंदर सिंह उपस्थित थे।

   

सम्बंधित खबर