जालंधर | सूर्या एनक्लेव में श्मशान घाट वाली मुख्य सड़क पर छह महीने से मैनहोल का ढक्कन नहीं है। मैनहोल खुला होने से हादसों का खतरा बना हुआ है, जबकि इस सड़क से लोगों का आना-जाना भी लगा रहता है। रात में हादसे का जोखिम अधिक रहता है। इसके लिए सोसाइटी के लोगों ने निगम में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इसके बावजूद मैनहोल पर ढक्कन नहीं लगाया गया है। ऐसा लगता है कि निगम हादसों का इंतजार कर रहा है। -अशोक कुमार गर्ग, सूर्या एनक्लेव, ए-ब्लॉक



