नाहन में 28 जून से आरंभ होगी राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता

नाहन, 10 जून (हि.स.)। बॉक्सिंग को प्रदेश में लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से बॉक्सिंग फेडरेशन इस बार नाहन में 6दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। इसमें प्रदेश सहित राजस्थान, पंजाब, सहित अनेक राज्यों से खिलाड़ी भाग लेंगे। इस आयोजन को लेकर आज नाहन में बॉक्सिंग फेडरेशन ने एक प्रेस कांफ्रेस का आयोजन किया और प्रतियोगिता के नियमो, आयोजन बारे विस्तार से जानकारी दी।

आयोजन समिति के सोमवीर सिंह ने बताया कि बॉक्सिंग एक ऐसा खेल है जिसमें एशिया, ओलम्पिक तक में खेलने की संभावनाएं है। हिमाचल में इस खेल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से 28 जून से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अनेक प्रदेशों से खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके इलावा राष्ट्रीय स्तर के कोच भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द सरकार से मिलकर प्रदेश में साई जैसा कोई संस्थान खेलों को लेकर प्रदेश में खोलने का आग्रह भी किया जायेगा

---------------

   

सम्बंधित खबर