चंडीगढ़ के वकील का शिमला में मर्डर:बर्थडे पार्टी में बीयर बोतल के कांच से काटा गला, पंचकूला से चचेरा भाई अरेस्ट; इकलौता लड़का था

चंडीगढ़ के वकील का शिमला के होटल में मर्डर कर दिया गया। बीयर की बोतल के कांच से गला काटकर उसकी हत्या की गई। इस हत्या की जानकारी होटल कर्मचारियों को किसी ने अनजान नंबर से कॉल करके दी। जानकारी देने वाले ने अपना नाम नहीं बताया। केवल इतना कहा- होटल के कमरा नंबर 302 में एक बंदे की डेडबॉडी पड़ी है। गला काटकर उसकी हत्या की गई है, जाकर देख लो। इस सूचना के बाद कर्मचारी कमरा नंबर 302 की ओर दौड़े और मास्टर की से गेट खोला। अंदर पहुंचे तो खून से लथपथ एक युवक की डेडबॉडी बिस्तर पर पड़ी मिली। मर्डर की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आज IGMC में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। पोस्टमॉर्टम में पता चला कि आकाश शर्मा की बेहरहमी से हत्या की गई। सिर पर 6 बार बोतल से वार किया, नाक की हड्डी तोड़ी गई, उसका गला रेता, हाथ की नस भी काटी गई और फिर गला दबाकर हत्या की गई। इकलौता लड़का था, पिता की मौत हो चुकी मृतक की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के एससीएफ-40 निवासी आकाश शर्मा (22) के रूप में हुई। आकाश परिवार को इकलौता लड़का था, उसकी एक छोटी बहन भी है। बहन भी वकील है। इनके पिता की डेथ हो चुकी है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए मृतक के चचेरे भाई को पंचकूला से हिरासत में लिया है। उसी पर हत्या का शक जताया रहा है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला... 11 जून की रात बर्थडे पार्टी मनाने आया था आकाश पुलिस के मुताबिक, शुरूआती जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ निवासी आकाश शर्मा बर्थडे पार्टी के लिए 11 जून की रात करीब साढ़े 8 बजे शिमला के ढली स्थिति ग्रैंड मैजेस्टिक होटल में रुका था। उसके साथ पंचकूला सेक्टर-10 मेन मार्केट निवासी अर्जुन भी था। दोनों होटल के कमरा नंबर 302 में ठहरे थे। दोनों ने खुद को चचेरा भाई बताया था।आकाश शर्मा करीब ढाई साल से चंडीगढ़ सेक्टर 43 जिला अदालत में ही वकालत कर रहा था। 12 जून की सुबह होटल में आई अनजान कॉल होटल रिसेप्शनिस्ट मनीष ठाकुर ने बताया, 12 जून की सुबह दस बजे होटल में अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि आपके होटल के कमरा नंबर 302 में दो युवक ठहरे थे। इनमें से एक की हत्या दूसरे युवक ने कर दी है। युवक ने हत्या की बात अपने परिजनों को भी बता दी है। इसके बाद होटल कर्मी तुरंत कमरा नंबर 302 में पहुंचे और मास्टर की से गेट खोला। बिस्तर पर पड़ा खून से सना शव होटल कर्मियों ने जैसे ही दरवाजा खोला और अंदर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। बिस्तर पर युवक आकाश शर्मा का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसकी गला काटकर हत्या की गई थी। पास में ही बीयर की टूटी बोतल भी पड़ी थी। आशंका जाहिर की गई कि इसी टूटी बोतल के कांच से युवक की गर्दन काटी गई थी। दूसरा युवक सुबह ही बाइक से हुआ था फरार होटल कर्मियों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और डिटेल्स जुटाई। होटल कर्मियों ने बताया कि कमरे में पिछली रात ही दो युवक आए थे। दोनों ने खुद को चचेरा भाई बताया था। एक युवक आकाश की डेडबॉडी कमरे में पड़ी है, जबकि दूसरा युवक अर्जुन फरार है। होटल के CCTV कैमरे चेक किए गए तो अर्जुन सुबह सवा पांच बजे होटल से बाइक से जाता दिखाई दिया। पुलिस ने पंचकूला भेजी टीमें पुलिस ने इसके बारे मृतक आकाश के परिवार को जानकारी दी। साथ ही दूसरे युवक अर्जुन की तलाश में तुरंत ही टीम बनाकर पंचकूला भेजी। पुलिस ने रातभर जगह जगह दबिश देने के बाद 14 जून की सुबह आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस टीम उसे शिमला ले गई। अर्जुन से पूछताछ में खुलेगा हत्या का राज शिमला के एक्टिंग SP गौरव सिंह ने बताया कि आकाश शर्मा की हत्या के संबंध में थाना ढली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत FIR दर्ज की गई है। युवक अर्जुन को हिरासत में ले लिया गया है। उसे शिमला लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। पता किया जाएगा कि बर्थडे किसका था, किसने पार्टी दी थी, वारदात कैसे हुई और हत्या के पीछे क्या कारण था।

   

सम्बंधित खबर