धौलपुर की खुशहाली एवं अच्छी बारिश के लिए मंदिरों में हुई पूजा
- DSS Admin
- Jun 10, 2026

धौलपुर, 10 जून (हि.स.)। देवस्थान विभाग द्वारा प्रदेश एवं जिले की मंगलकामना, खुशहाली एवं अच्छी बारिश के लिए जिले एवं उपखण्ड स्तर के प्रमुख मंदिरों में बुधवार को पूजा-अर्चना की गई। धौलपुर जिले में जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पुरानी छावनी स्थित श्रीरामचन्द्र मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शिवचरण सिंह कुशवाहा ने भगवान राम की पूजा एवं महाआरती की।
कार्यक्रम में डीएम श्रीनिधि बी टी ने कहा कि जिले में अच्छी वारिश एवं खशुहाली के लिए आज मंगल कामना एवं प्रार्थना की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष में देश नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है, देश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए है और आज हमारा भारत तरक्की के पथ पर अग्रसर है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शिवचरण सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में राजस्थान में भी लगातार विकास हो रहा है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पिछले ढाई साल से प्रदेश की जनता के हित के कार्य कर रहे हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में आंवले के वृक्ष का पौधा भी रोपा किया गया। आज ही राजाखेड़ा क्षेत्र के मरेना स्थित प्रसिद्व लोकतीर्थ माता रहना वाली मंदिर पर भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा के साथ राजाखेड़ा एसडीएम सुशीला मीणा, नगरपालिका ईओ विष्णु परमार, नायब तहसीलदार हरिओम शर्मा एवं नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता दयाल बघेल सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 12 वर्ष सफलतम तरीके से पूरे हुए हैं, जिसके उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मैया के दरबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्ज्वल कार्यकाल, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है। कार्यक्रम में पुजारी अशोक शर्मा एवं मरेना मंडल अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।
---------------

