काकरोच जनता पार्टी की पंजाब में एंट्री:कल अमृतसर पहुंचेंगे पार्टी के फाउंडर, मेन गेट पर होंगे इकट्‌ठा, केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन

दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी काकरोच जनता पार्टी की एंट्री होने जा रही है। पार्टी की ओर से 13 जून को अमृतसर में प्रदर्शन की तैयारी की गई है। इसका ऐलान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया । वह इसके लिए पंजाब आ रहे है। उन्होंने कहा कि अमृतसर में कल शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी युवाओं को इसमें शमिल होने का न्योता दिया है। युवाओं को एक जुट होने का दिया न्योता दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर किया। इसकी शुरूआत दीपके ने पंजाबी में "सत श्री अकाल" कहकर की। उन्होंने बताया कि 13 जून को शाम 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। उन्होंने छात्रों और युवाओं से अपील की कि वे अमृतसर गेट पर एकत्र हों। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सभी मिलकर आवाज उठाएंगे तो NEET और CBSE से जुड़े छात्रों को इंसाफ मिल सकेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

   

सम्बंधित खबर