चंडीगढ़ में ओला टैक्सी बैन:प्रशासन ने कंपनी का लाइसेंस 6 महीने के लिए सस्पेंड किया, नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई
- Neha Gupta
- Jun 17, 2026
चंडीगढ़ प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन और लोकल ऑफिस बंद होने के कारण ओला (ANI टेक्नोलॉजीज) का एग्रीगेटर लाइसेंस 6 महीने के लिए तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई ड्राइवर कल्याण नियमों का पालन न करने और चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन मोटर व्हीकल्स एग्रीगेटर्स रूल्स, 2025 के तहत नोटिस का जवाब न देने के कारण की गई है। ट्राईसिटी में अब ओला की सेवाएं प्रतिबंधित हैं और नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों को जब्त किया जा सकता है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

