पंजाब चंडीगढ़ में पेट्रोल डीजल के रेट फिर बढ़े:तीन दिन में दूसरी बार दाम रिवाइज, सीएनजी 1.73 रुपए तक महंगी
- DSS Admin
- May 19, 2026
अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर भी दिखने लगा है। तीन दिनों में दूसरी बार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 75 पैसे प्रति लीटर, जबकि सीएनजी के रेट में करीब 1.73 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। नए रेट सुबह छह बजे से लागू हो गए हैं। वहीं, माहिरों का कहना है कि यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

