NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कैंडिडेट्स परेशान:NTA ने जारी की एडवाइजरी, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी जानें क्या है पूरा प्रोसेस

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 14 जून को एडमिट कार्ड जारी किए हैं। लेकिन कैंडिडेट्स की शिकायत है कि अभी भी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। कैंडिडेट्स की शिकायत है कि NTA की वेबसाइट का सर्वर स्लो काम कर रहा है। इससे कई उम्मीदवारों को बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट करने में दिक्कत आ रही है। NTA ने एडवाइजरी जारी की एनटीए ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा है कि आप अपना पोर्टल लोग इन करते समय इन बातों का ख्याल रखें। NTA का कहना है कि अगर आप पोर्टल पर बिना अटके अपना काम पूरा करना चाहते हैं तो कंप्यूटर या मोबाइल के सामने बैठने से पहले ये 4 चीजें अपने पास रखें : टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी एनटीए के अनुसार परीक्षा से जुड़े किसी भी तरह के रिफंड (जैसे सिक्योरिटी मनी या एक्स्ट्रा फीस वापसी) को बैंक अकाउंट में भेजने और सुरक्षा के लिए लॉग इन के समय टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन मांगा जा रहा है। इस तरह आपकी जानकारी का कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। बैंक डिटेल्स भरने के बाद ‘Final Submit’ का बटन दबाने से पहले एक बार सारी जानकारियों को चेक कर लें। अगर अकाउंट नंबर या IFSC कोड में एक भी अक्षर गलत हुआ तो भविष्य में आपका रिफंड अटक सकता है या उसमें देरी हो सकती है। केवल ऑफिशियल सोर्स पर ही करें भरोसा एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय इंटरनेट पर चल रही किसी भी तरह की अफवाह या फर्जी लिंक से सावधान रहें। किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं। नीट री एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की 3 प्रोसेस : ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड : वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक है तो उमंग एप से करें डाउनलोड : DigiLocker के माध्यम से करें डाउनलोड करें? 12 मई को रद्द हुई थी नीट एग्जाम 2026 नीट यूजी एग्जाम 2026 देश भर के 551 शहरों और विदेशों में 14 शहरों में हुई थी। इस एग्जाम में 22 लाख छात्र शामिल हुए। NEET UG 2026 में पेपर लीक के चलते एग्जाम कैंसिल किया गया है। इस धांधली के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें : 19 साल के निसर्ग अधिकारी को मिली IIT में नौकरी:अपने ब्लॉग से CBSE के OSM पोर्टल में कमियां बताई थी, मिला जॉब ऑफर CBSE के पोर्टल में सुरक्षा से संबंधित खामियां ढूंढने वाले निसर्ग अधिकारी को IIT कानपुर ने नौकरी दी है। निसर्ग की उम्र 19 साल है जिन्होंने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की है। पूरी खबर यहां पढ़ें

   

सम्बंधित खबर