छात्र-छात्राओं ने कृषि, कचरा प्रबंधन व हरित ऊर्जा प्रौद्योगिकी काे माॅडल में दिखाया
- Admin Admin
- Dec 03, 2025
मुरादाबाद, 3 दिसंबर (हि.स.)। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित मंडल स्तरीय 53वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में बुधवार को दूसरे दिन बिजनौर और संभल के 57 प्रतिभागियों ने मॉडल प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने कृषि, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकी, मनोरंजन गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्रबंधन पर आधारित विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए।
विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के विषय पर आधारित मॉडलों का निर्णायक मंडल के सदस्य वीरेश कुमार, डॉ. मधुसूदन यादव और डॉ. राजीव कुमार ने निरीक्षण किया। विजेताओं की घोषणा गुरुवार को की जाएगी।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य मेजर सुदेश भटनागर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन विज्ञान प्रभारी नरेंद्र सिंह और बबीता मेहरोत्रा ने किया। इस मौके पर मो. शारिब, अनुज त्यागी, विशाल अग्रवाल, नितिन कुमार, अनिल कुमार, जितेंद्र सिंह और पंकज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल



