महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी के नेतृत्व में हलका सेंट्रल, अमृतसर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव रीना चोपड़ा तथा जिला महिला कांग्रेस कमेटी, अमृतसर शहरी की अध्यक्ष रजनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओपी सोनी ने कहा कि नारी शक्ति कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत और संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विजन, कांग्रेस की विचारधारा तथा जनहित की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और नेतृत्व प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि नियुक्त की गई महिला टीम हलका सेंट्रल में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करेगी तथा कांग्रेस को जन-जन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

   

सम्बंधित खबर