अमृतसर| दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने ‘आरोग्य’ संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मानांवाला आश्रम में फ्री आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस दौरान अनेक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुरूप परामर्श प्रदान किया। शिविर में डॉ. उषा, वैद्य जय प्रकाश ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों ने बताया कि आयुर्वेद हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त अमूल्य चिकित्सा पद्धति है, जो न केवल विभिन्न रोगों के उपचार में सहायक है, बल्कि रोगों के मूल कारणों को दूर करने पर भी विशेष बल देती है। शिविर में शुगर) जांच, योगासन, पंचकर्म चिकित्सा और फिजियोथेरेपी के लाभों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

