सुल्तानविंड चौक... बदहाल सड़क से खतरा

अमृतसर| सुल्तानविंड चौक में सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़े होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। उन्होंने बताया कि कई बार संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर दिलाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। - प्रमोद, निवासी सल्तानविंड।

   

सम्बंधित खबर