मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करवाया

डीएवी कॉलेज के एनएसएस विभाग ने स्वीप गतिविधियों के तहत एसआईआर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मतदाता जागरूकता, मतदाता सूची पुनरीक्षण और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक केवल एक छात्र नहीं है; वह एक ‘परिवर्तन-दूत’ है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सहानुभूति और समस्या-समाधान कौशल जो आप यहां विकसित करते हैं, वे आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति होंगे। एनएसएस अधिकारी डॉ. स्मृति अग्रवाल ने बताया कि पहल के तहत छात्र ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों में जाकर मतदाता पंजीकरण, निर्वाचक सूची में संशोधन और मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य अंतिम त्रुटिरहित मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले अधिकतम मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करना है। प्रिंसिपल के अनुसार कॉलेज के चार छात्र जिला प्रशासन की स्वीप कोर कमेटी में शामिल किए हैं।

   

सम्बंधित खबर