फाजिल्का में बंद स्कूल बना नशेड़ियों का अड्डा:महिला पार्षद बोलीं- प्रबंधन से की शिकायत की, कार्रवाई नहीं हुई
- Admin Admin
- Aug 08, 2025
फाजिल्का में बंद पड़े निजी स्कूलों की इमारत की दीवार गिरने से अब यह जगह नशेड़ियों का अड्डा बन चुकी है। यह कहना है वार्ड पार्षद पूजा लूथरा सचदेवा का। घटना दुर्गा कॉलोनी की है। लोगों का कहना है कि अक्सर ही नौजवान युवा यहां पर आकर नशे का सेवन करते हैं। इसको लेकर उनके द्वारा कई बार पुलिस को भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं। जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी महिलाओं दिव्य सेठी, ममता रानी ने बताया कि रात के समय कुछ नौजवान गलियों में घूमते रहते है और टार्च जलाकर देखते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पास में ही निजी स्कूल की इमारत है। जो बंद पड़ा है और उसकी दीवार गिर चुकी है। हालत ये है कि यहां नौजवान युवा नशा करते है। रोजाना यहां उक्त लोग बैठे रहते है और नशा जुआ सब चल रहा है। कई बार पुलिस प्रशासन तक गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन हालात नहीं सुधरे और मोहल्ले की महिलाएं बहुत परेशान है। जबकि उधर वार्ड पार्षद महिला मैडम पूजा लूथरा सचदेवा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आने के बाद उनके द्वारा निजी स्कूल संचालकों से संपर्क किया गया है। जिनका कहना है कि स्कूल की गिरी दीवार की रिपेयर करवा देते है। बंद पड़ी इमारत को किसी और कार्य के लिए इस्तेमाल करने लिए प्रपोजल बना रहे है, जिससे इस समस्या का समाधान होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बाबत पुलिस से भी बात हो गई है इलाके में गश्त बढ़ाई जा रही है।



