100 लोगों ने किया रक्तदान

जालंधर | जिला रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से डीसी वरजीत वालिया की देखरेख में रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें करीब 100 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सोसायटी सचिव डॉ. सुरजीत लाल ने लोगों से रक्तदान जैसे नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील की। साविक हेल्थ केयर वेलफेयर सोसायटी के फाउंडर डॉ. साहिल राणा, कुलभूषण राणा और दीपक आर्या तथा एनजीओ लाडले सिद्ध जोगी नाथ ने मानवता की सेवा के लिए आगे भी ऐसे शिविर चलाने का भरोसा दिलाया। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। यहां सुभाष शर्मा, अजय चोपड़ा, विकास ग्रोवर, माइकल ओहरी और प्रवीण पब्बी के अलावा निष्काम सेवा सोसायटी और आई डोनेशन सोसायटी के मुखी किरण नागपाल, सुषमा डोगरा, एसपी सिंह, ओहरी अस्पताल की डॉ. सोनिया भी मौजूद रहीं।

   

सम्बंधित खबर