मुझे राजनीति और प्रोटेस्ट से दूर रखो,मैं सिर्फ आर्टिस्ट हूं:दिलजीत दोसांझ ने का बेबाक बयान और 'पंजाब '95' मूवी पर दिया अपडेट

पंजाबी के स्टार दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपनी बेबाकी और आने वाली फिल्म 'पंजाब '95' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने खुद को विवादों और विरोध-प्रदर्शनों (प्रोटेस्ट) से दूर रखने की अपील करते हुए कहा कि वह एक कलाकार हैं, राजनेता नहीं। इसके साथ ही उन्होंने सालों से सेंसरशिप के फेर में फंसी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पंजाब '95' की रिलीज पर एक बड़ा अपडेट दिया है। दिलजीत ने दावा किया है कि फिल्म बहुत जल्द सामने आने वाली है और इससे कई लोगों के मुंह बंद हो जाएंगे। दिलजीत दोसांझ ने उन लोगों को कड़ा संदेश दिया है जो उन्हें जबरन राजनीति और अलग-अलग विरोध-प्रदर्शनों में घसीटने की कोशिश करते हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन का जिक्र करते हुए दिलजीत ने कहा की मुझे इन सब चीजों से दूर ही रखो। मैं कोई नेता-वेता नहीं हूं, मैं एक कलाकार हूं उन्होंने आगे बड़े ही शांत स्वभाव से कहा कि जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें भी मुबारकबाद और जिनके लिए यह सब हो रहा है, उन्हें भी बधाई। जहां फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा हिस्सा अक्सर किसी न किसी विवाद में पक्ष चुनने या सुर्खियों में बने रहने की होड़ में लगा रहता है, वहीं दिलजीत ने साफ कर दिया है कि उनका रास्ता सिर्फ संगीत, कला और शांति का है। 'पंजाब '95' को लेकर फैंस को दी बड़ी खुशखबरी अपनी बेबाकी के अलावा, दिलजीत ने आखिरकार अपनी मोस्ट-अवेडेट फिल्म 'पंजाब '95' की रिलीज को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ एक बेहद अहम जानकारी साझा की। दिलजीत ने पूरे आत्मविश्वास के साथ फैंस को बताया कि यह फिल्म बहुत जल्द आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि फिल्म के रिलीज होते ही कई लोगों के मुंह बंद हो जाएंगे। पब्लिसिटी स्टंट बताने वालों को करारा जवाब दिलजीत का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे उन लोगों के लिए एक करारा जवाब मान रहे हैं, जो यह दावा कर रहे थे कि फिल्म की रिलीज में हो रही देरी सिर्फ एक 'पब्लिसिटी स्टंट' है। दिलजीत के इस बयान ने साफ कर दिया है कि फिल्म को लेकर तैयारियां पूरी हैं। सेंसरशिप के चलते लगातार चर्चा में रही फिल्म आपको बता दें कि जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित फिल्म 'पंजाब '95' पिछले कुछ सालों में सेंसरशिप से जुड़ी कई बड़ी कानूनी और तकनीकी मुश्किलों का सामना कर चुकी है। कई कट्स और विवादों के कारण इसकी रिलीज लगातार टलती रही, जिससे यह हाल के वर्षों की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है।

   

सम्बंधित खबर