भास्कर न्यूज | जालंधर पावन ऐतिहासिक स्थल गुरुद्वारा छठी पातशाही में पिछले 10 दिनों से चल रहे लगातार धार्मिक दीवानों के अंतिम दिन, दीवान हॉल में गुरु हरिगोबिंद स्त्री सत्संग सभा द्वारा प्रधान बीबी महिंदर कौर कालड़ा तथा संरक्षक बीबी कुलदीप कौर सहगल के नेतृत्व में गुरुद्वारा साहिब की सेवाओं में वृद्धि करने के उद्देश्य से अपने वार्षिक फंड में से 7 लाख रुपए तथा एक हीरे जड़ित सोने की अंगूठी गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरकृपाल सिंह को भेंट की गई। प्रबंधक कमेटी ने सभी सदस्य बीबियों को सिरोपा भेज किया। यहां बीबी जोगिंदर कौर, सतवंत कौर, हरवंत कौर सियाल, हरविंदर कौर भोली, सिमरजीत कौर लुबाणा, जसप्रीत कौर गुगलानी, हरविंदर कौर मौजूद रहीं।

