93 परिवारों को राशन वितरित किया

लुधियाना| सिविल लाइंस स्थित जैन स्थानक में महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसाइटी के निरंतर सेवा अभियान के तहत 124वें मासिक राशन वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक महामंत्र नवकार के उच्चारण के बाद हुई। महिला शाखा अध्यक्ष नीलम जैन ने बताया कि जैन समाज के तीन दानवीर परिवारों के सहयोग से 93 जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन सामग्री दी गई। सहयोग स्वर्गीय धर्मवीर जैन की धर्मपत्नी आदर्श जैन व शिखा जैन परिवार (केडीएम क्लॉथिंग कंपनी), मानव रत्न राम कुमार–संतोष जैन, रिपन जैन, राजन जैन व नीना जैन (श्रमण शॉल परिवार) तथा स्व. पवन कुमार जैन की पुण्यतिथि के अवसर पर कसूर वाले, स्याही वाले, मैसेज किडले परिवार की ओर से रहा। इस अवसर पर तीनों दानवीर परिवारों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चेयरपर्सन आदर्श जैन, सह कोषाध्यक्ष रमा जैन सहित महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, डॉ बबिता जैन मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर