अश्विनी को अध्यक्ष बनने पर टिक्का ने दी बधाई

लुधियाना|पंजाब मीडियम उद्योग विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमरजीत सिंह टिक्का ने अश्विनी शर्मा को पंजाब भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। टिक्का ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और अश्विनी शर्मा के अनुभवी नेतृत्व में भाजपा पंजाब में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अश्विनी शर्मा पहले भी दो बार पंजाब भाजपा का नेतृत्व कर चुके हैं। उनके कार्यकाल में पार्टी का संगठन मजबूत हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पंजाब में अपनी सरकार बनाएगी। टिक्का ने शर्मा को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा भी दिया।

   

सम्बंधित खबर