पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:स्कूल खुलने के पहले दिन ही बम से उड़ाने की धमकी; पटियाला में पानी की टंकी पर चढ़े मीटर रीडर

चंडीगढ़ में आज गर्मी की छुटि्टयों के बाद स्कूल खुले है। इसके पहले दिन ही स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसमें सेक्टर-37 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 37 बी और केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-47 का जिक्र किया गया है। मेल में कहा कि बम धमाके आईडी ड्रोन से चंडीगढ़ के सारे स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे होंगे। इसके बाद मेल में हरियाणा के सीएम नायब सैनी के ऑफिस में दोपहर 3.11 बजे धमाका करने का जिक्र किया गया है। हालांकि दैनिक स्टेट समाचार इस धमकी भरी मेल की पुष्टी नहीं करता है। पटियाला में पानी की टंकी पर चढ़े मीटर रीडर, पावरकॉम कर्मचारियों का प्रदर्शन पटियाला में पावरकॉम के आउटसोर्स मीटर रीडर कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। अपनी मांगों को लेकर आज 10 कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़ गए, जबकि अन्य कर्मचारी नीचे धरना दे रहे हैं। यूनियन नेताओं के अनुसार, सरकार ने आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर लगभग 65 हजार कर्मचारियों को विभाग में नियमित करने का वादा किया था। हालांकि, इस दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मीटर रीडरों सहित आउटसोर्स कर्मचारी पिछले करीब 10 दिनों से पटियाला स्थित पावरकॉम मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनकी मुख्य मांग है कि आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर सभी कर्मचारियों को विभाग में शामिल करते हुए नियमित किया जाए। (पढ़ें पूरी खबर)

   

सम्बंधित खबर