मानवता की भलाई के लिए गुरुद्वारा जन्मस्थान शहीद बाबा दीप सिंह पहुविंड में एक विशेष जप तप समागम का आयोजन किया गया। यह समागम गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह फाउंडेशन पहुविंड के अध्यक्ष कर्नल हरि सिमरन सिंह संधू द्वारा बीबी कौलां भलाई केंद्र ट्रस्ट अमृतसर के मुख्य सेवादार भाई गुरइकबाल सिंह के विशेष सहयोग से करवाया गया। इस दौरान भाई नरिंदर सिंह, भाई गुरदीप सिंह और स्थानीय संगत ने रब्बी बाणी जपजी साहिब, चौपाई साहिब और श्री सुखमनी साहिब का पाठ कर संगत को गुरुबाणी से जोड़ा।

