जीएसटी दिवस पर पौधारोपण कर अधिकारियाें-कर्मचारियाें ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बीकानेर, 01 जुलाई (हि.स.)। जीएसटी दिवस के अवसर पर बुधवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर, संभाग, बीकानेर (ग्रामीण) द्वारा वृंदावन एन्क्लेव स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त भूपेन्द्र छीपा एवं सहायक आयुक्त धर्मेन्द्र उपाध्याय ने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

अधीक्षक (कर अपवंचना) संजय कुमार सोनी ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व बताते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनकी देखभाल का आह्वान किया। जीएसटी दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव निरीक्षक जगदीश मेहरा द्वारा रखा गया था, जिसकी विभाग एवं कॉलोनीवासियों ने सराहना की तथा उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।

---------------

   

सम्बंधित खबर