पंजाब में आज फिर ईडी की रेड:केजरीवाल की पोस्ट - व्यापारियों को घबराने की जरूरत नहीं, हम ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे।

पंजाब में एक बार फिर ईडी एक्टिव हो गई। आज फिर से रेड चल रही है। यह दावा आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि ED पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड कर रही है। ED पार्टी पंजाब के छोटे छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है - घबराने की कोई बात नहीं है, पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है, हम सब मिलकर ED पार्टी का मुकाबला करेंगे।

   

सम्बंधित खबर