जींद : वोट चोरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
- Admin Admin
- Nov 05, 2025
जींद, 5 नवंबर (हि.स.)। वोट चोरी के मुद्दे को लेकर बुधवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल से रानी तालाब के अंबेडकर चौंक तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कैंडल मार्च से पहले टाउन हाल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रिषीपाल हैबतपुर ने कहा कि हरियाणा में कई सीटें हैं, जहां कांग्रेस कुछ वोटों के अंतर से हारी है,जोकि भाजपा की योजना का हिस्सा था।
माहोल कांग्रेस के पक्ष में था। जबकि परिणाम भाजपा के पक्ष में आए। अब भाजपा का यह खेल भी देश की जनता के सामने उजागर हो चुका है। जिसे देश के मतदाता कभी भी भाजपा को माफ नही करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा तथा चुनाव आयोग के बीच की वोटों को लेकर मिलीभगत लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने के लिए हथकंडे तो पहले ही अपनाती रही है। व्यापारी, आमजन , मजदूर, किसान का शोषण भाजपा करती आ रही है।
ओच्छे हथकंडे अपना कर सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग करती रही है।
चंद पूंजिपतियों की झोली भाजपा सरकार भर्ती रही है, अब वोट चोरी ने लोकतंत्र प्रणाली पर ही सवालिया निशान खडा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि भाजपा चुनाव आयोग के बीच वोटों को लेकर मिलीभगत है। जिसके बलबूते पर भाजपा अपनी सरकार बनाती आ रही है। सीधे तौर पर भाजपा वोटों की चोरी कर रही है। इसके बाद काग्रेस कार्यकर्ता कैंडल मार्च निकालते हुए सिटी थाना, गांधी गली, एसडी स्कूल से होते हुए रानी तालाब के अंबेडकर चौक पर पहुंचे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा



