केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बिहार के विकास में केन्द्र सरकार के योगदान की सराहना की

अररिया 06 नवम्बर(हि.स.)।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बिहार के केन्द्र सरकार के योगदान की सराहना की।उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार सबका साथ,सबका विकास के साथ सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। किसानों के हित के लिए केन्द्र सरकार और बिहार सरकार लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों को केन्द्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले छह हजार रूपये की राशि में बिहार सरकार ने तीन हजार और रूपये जोड़कर किसानों को अब नौ हजार रूपये लेने का निर्णय लिया है,जो ऐतिहासिक कदम है।कृषि और पशुपालन क्षेत्र में भी किसानों को नित्य नए योजनाओं के माध्यम से सरकार सशक्त बनाने में लगी है।राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन के बाद मखाना किसानों के दिन बहुरेंगे। साथ ही इथेनॉल फैक्ट्री और मक्का आधारित उद्योगों के स्थापना से गन्ना उत्पादक किसानों और मक्का का उत्पादन वाले किसानों को भी अब बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना होगा और उन्हें समुचित अनाज की कीमत मिलेगी।

उन्होंने केन्द्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार के विकास और प्रगति के लिए केन्द्र सरकार सकारात्मक पहल कर रही है और उन्हें खुशी है कि बिहार चुनाव अभियान की शुरुआत उनके यहां से प्रधानमंत्री के द्वारा किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

   

सम्बंधित खबर