पंजाब ने भाखड़ा जल विवाद पर शुक्रवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक

- सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र

चंडीगढ़, 1 मई (हि.स.)। पंजाब व हरियाणा के बीच छिड़े भाखड़ा जल विवाद के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुला ली है। इस बैठक में हरियाणा सरकार व केंद्र के विरूद्ध फैसला किया जाएगा। गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाखड़ा डैम का दौरा किया। यहां डैम के कंट्रोल रूम पर पूरी तरह से पंजाब पुलिस ने कब्जा कर लिया है।

नंगल डैम से वापस आने के बाद चंडीगढ़ में भगवंत मान ने आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। बैठक के बाद अमन अरोड़ा ने कहा कि शुक्रवार सुबह 10 बजे पंजाब में सर्वदलीय मीटिंग बुला ली गई है। सोमवार को पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन भी बुलाया गया है। बीबीएमबी पूरी तरह से हरियाणा व केंद्र के दबाव में काम कर रहा है। इसे पंजाब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

   

सम्बंधित खबर