वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 41 आरोपित शांति भंग में गिरफ्तार
- Admin Admin
- Jun 14, 2025

मुरादाबाद, 14 जून (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थाना पुलिस टीम द्वारा शनिवार को शांति व्यवस्था भंग करने में 41 आरोपित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपितों को न्यायालय में पेश करने हेतु कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा 41 व्यक्तियों को संज्ञेय अपराध कारित करने से रोकने एवं परिशान्ति कायम रखने हेतु अन्तर्गत धारा-170/126/135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 में हिरासत में लिया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार थाना मुगलपुरा पुलिस ने 1, थाना कटघर ने 7, थाना गलशहीद ने 1, थाना मझोला ने 1, थाना पाकबड़ा ने 7, थाना कांठ ने 3, थाना ठाकुरद्वारा ने 2, थाना भगतपुर ने 1, थाना डिलारी ने 7, थाना बिलारी ने 10 और थाना सोनकपुर 1 आरोपित को गिरफ्तार किया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल