इतिहास के पन्नों में 19 मई: तापमान मापने वाले सेंटीग्रेड पैमाने का हुआ था विकास
- Admin Admin
- May 18, 2025

आज का दिन इतिहास के पन्नों में खासा अहम स्थान रखता है। सन 1743 मेें 19 मई को तापमान को नापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सेंटीग्रेड पैमाने का विकास हुआ था। वैज्ञानिक ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। आज यह पैमाना लोगों की दिनर्चया का अहम हिस्सा बन गया है। यह भारत समेत दुनिया के कई देशों में तापमान मापने के लिए प्रयोग किया जाता है।
अन्य प्रमुख घटनाएं
1999 - भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
1999 - मैक्सिको में 'बाल्कान डिफ़्यूजो' नामक ज्वालामुखी सक्रिय।
2000 - फिजी में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार का सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट।
2001 - इस्रायल का फ़िलिस्तीनी मुख्यालयों पर हवाई हमला।
2002 - पूर्वी तिमोर चार सदियों की गुलामी के बाद नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।
2003 - जिबुती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2006 - भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फ़तह किया।
2007 - अमेरिकी सीनेट में समग्र आव्रजन सुधार विधेयक पर सहमति।
2008 - भारत व चीन के बीच नाथुला से व्यापार पुनः शुरू हुआ।
2008 - विश्व श्रम संगठन के कार्यकारी अक्ष्यक्ष असाने ने नई दिल्ली में सामाजिक सुरक्षा सम्मेलन का उदघाटन किया।
2008 - मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद ने सत्तायुढ़ दल से अलग होने की घोषणा की।
2008 - कैलाश मानसरोवर के लिए चीन ने भारतीय यात्रियों का दौरा स्थगित किया।
2011- 58वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई।
1892 - बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया।
जन्म
1999 - दीपक पुनिया, भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।
1947 - टीसी. योहानन, लम्बी कूद के भारतीय खिलाड़ी।
1934 - पी. लीला, भारतीय तमिल सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
1913 - नीलम संजीव रेड्डी, भारत के पूर्व राष्ट्रपति
1934 - रस्किन बॉण्ड, अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखक।
1938 - गिरीश कर्नाड, कवि, रंगमंच कर्मी, कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता।
1910 - नाथूराम गोडसे, महात्मा गांधी की हत्या का आरोपी।
1824 - नाना साहब, भारतीय स्वतन्त्रता के प्रथम संग्राम के शिल्पकार।
निधन
1997 - सोंभु मित्रा, फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार।
1996 - जानकी रामचन्द्रन, प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री तथा तमिलनाडु की भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1904 - जमशेद जी टाटा, टाटा समूह के संस्थापक।
1979 - हज़ारी प्रसाद द्विवेदी, हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार।
2008 - विजय तेंदुलकर, भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी।
महत्त्वपूर्ण दिवस
युवा एवं खेल दिवस
-----------------------------------
हिन्दुस्थान समाचार / सीपी सिंह