नाहन, 03 जुलाई (हि.स.)। काला आम्ब में तीन जुलाई को त्रिलोकपुर रोड स्थित माइक्रो मोशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आगजनी के बाद जले स्क्रैप की चोरी का मामला दर्ज हुआ है।
फैक्ट्री प्रतिनिधि अनिरुद्ध अग्रवाल की शिकायत पर काला आम्ब पुलिस ने केस दर्ज किया। शिकायत के अनुसार 2 जुलाई को आग से बचे गत्ता रोल और अन्य स्क्रैप को डंप करने का काम मोहित क्रेन सर्विस को दिया गया था। स्टाफ को शक हुआ कि कुछ ट्रैक्टर अतिरिक्त स्क्रैप ले जा रहे हैं। पीछा करने पर HR04K2090, HR04M6439 और HR04L0407 नंबर के 3 ट्रैक्टर रुचिरा के सामने कच्चे रास्ते पर कबाड़ गोदामों की ओर जाते पकड़े गए। ट्रैक्टरों पर शिव कुमार, प्रमोद, पंकज और धीरज सवार थे।
पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------------

