श्रीनगर के एक होटल में ठहरी गुजरात की एक पर्यटक महिला की मौत
- DSS Admin
- May 19, 2026
श्रीनगर, 19 मई (हि.स.)। सोमवार देर रात श्रीनगर के एक होटल में ठहरी गुजरात की एक पर्यटक महिला बेहोश पाई गई जिसे अस्पताल ले जाकर मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान गुजरात निवासी 47 वर्षीय नकिताबेन के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि वह श्रीनगर के सोनवार इलाके के एक होटल में ठहरी हुई थीं। जब देर रात उनके परिजनों ने उन्हें बेहोश पाया तो परिवारवाले महिला को तुरंत इलाज के लिए पारस अस्पताल ले गए। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
---------------

