थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार चुनाव में भाजपा के विकास दूसरी बार बने अध्यक्ष

हरिद्वार, 30 जून (हि.स.)। थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड, हरिद्वार के चुनाव में विकास तिवारी पैनल ने एक बार फिर दमदार जीत दर्ज की है। 14 सदस्यीय निदेशक मंडल में 11 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद विकास लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं कामनी सडाना को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। गौरतलब है कि विकास तिवारी हरिद्वार के वरिष्ठ भाजपा नेता तथा प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी हैं।

निर्वाचन के बाद आयोजित नवगठित निदेशक मंडल की पहली बैठक में विभिन्न शीर्ष सहकारी संस्थाओं के लिए प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिला सहकारी बैंक के लिए सुशील त्यागी और कपिल कांता, यूसीबी के लिए सुरेंद्र सिंह और मंजू चौधरी, यूसीएफ के लिए प्रदीप कुमार, पीसीयू के लिए अर्चना तिवारी और प्रदीप कुमार, राज्य उपभोक्ता संघ के लिए विकास तिवारी और सुनीता सिंह, डीसीडीएफ के लिए विपुल सैनी और सुषमा तथा हॉर्टीफेड के लिए आंचल खटाना और अनिरुद्ध राठी को निर्विरोध प्रतिनिधि चुना गया।

पूरी निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी विनोद कुमार एवं सहायक चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह की देखरेख में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। दोनों अधिकारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों को विधिवत निर्वाचित घोषित किया।

अध्यक्ष बनने के बाद विकास तिवारी ने सभी मतदाताओं, निदेशकों और सहकारी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत सहकारिता के मूल्यों, पारदर्शिता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संस्था को और अधिक मजबूत, पारदर्शी तथा सदस्य हितैषी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

   

सम्बंधित खबर