उपराज्यपाल ने किश्तवाड़ सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
- Admin Admin
- Dec 05, 2024

जम्मू 05 दिसंबर (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किश्तवाड़ के डांगडुरु में हुई दुखद सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।
उपराज्यपाल ने शोक संदेश में कहा किश्तवाड़ में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में बहुमूल्य जिंदगियों के नुकसान के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मोनिका रानी