यमुनानगर : भाजपा में परिवाद नहीं , यह कार्यकर्ताओं की पार्टी : कंवर पाल
- Admin Admin
- Jan 18, 2025

यमुनानगर, 18 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा संगठन चुनाव पूर्व अभियान के तहत जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के प्रताप नगर मंडल का अध्यक्ष अमित कुमार को चुना गया व नए बनाए गए जगाधरी ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष कृष्ण कुमार को बनाया गया। यह भाजपा संगठनात्मक चुनाव पूरी तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं की राय शुमारी करके सर्वसम्मति से किया गया।
शनिवार को यह जानकारी देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और केंद्र में लगातार 11 सालों से सत्ता में है व हरियाणा सहित बहुत से प्रदेशों में भाजपा की सरकार अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बूते ही चल रही है।भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद के लिए कोई भी जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने से प्रदेश में बड़ी संख्या में विकास कार्यों को बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग