भाजपा जिला कार्यालय में मना संविधान दिवस,संविधान निर्माता बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि

अररिया 26 नवम्बर(हि.स.)।

अररिया भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा संविधान दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने किया।संविधान सभा प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को भारत गणराज्य का संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 125 वीं जयंती के अवसर पर 26 जनवरी 2015 को पहली बार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसके उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत की थी। तभी से हरेक साल संविधान दिवस श्रद्धा और निष्ठा के साथ मनाया जाता है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत,संतोष सुराना,भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष गंगा ऋषिदेव,विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शंकर सुमन ठाकुर, राजा कुमार ऋषिदेव,कार्यालय मंत्री नीरज झा,पूर्व उपाध्यक्ष अशोक चौधरी,वरिष्ठ नेता राम झा,अभिषेक कुमार मिश्रा, रोशन कुमार मिश्रा,बाबुल कुमार, निरंजन कुमार,नयन कुमार सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

   

सम्बंधित खबर