संवाद कार्यक्रम के तहत मुंगेर से खगड़िया पहुंचे तेजस्वी

पटना, 04 दिसम्बर (हि.स.)। अपनी संवाद यात्रा पर निकले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुंगेर के बाद देर शाम खगड़िया पहुं गए हैं।

खगड़िया पहुंचने पर तेजस्वी यादव का राजद जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

तेजस्वी गुरुवार को संवाद यात्रा के तहत कोशी कॉलेज के मैदान में संवाद कार्यक्रम करेंगे। संवाद कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के साथ बैठक करेंगे। संवाद कार्यक्रम में संगठन की मजबुती पर चर्चा होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

   

सम्बंधित खबर