कटडा रोपवे मामला, गिरफ्तार दो प्रदर्शनकारी हुए रिहा

कटडा रोपवे मामला, गिरफ्तार दो प्रदर्शनकारी हुए रिहा
जम्मू
कटड़ा में वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ  चल रहे विरोध प्रदर्शन में पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया था उन्हें रिहा कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रोपवे परियोजना उनके लिए एक बड़ा नासूर साबित हो सकता है और अगर इसे लगाया गया तो यहां बेरोजगारी की समस्या बढ़ जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे और किसी भी प्रकार के हिंसक प्रदर्शन से बचेंगे। उन्होंने जिला कलेक्टर और एसएसपी से मिले थे। जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी चिंताओं पर विचार किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें तंग किया और लाठी चार्ज किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि कोई हिंसक गतिविधि होती है तो उसके जिम्मेदार वे खुद होंगे और वे इसके समर्थन में नहीं खड़े होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि डेप्युटी कमिश्नर और एसएसपी ने उन्हें टाइम देने का वादा किया था और उनके साथ बातचीत की जाएगी। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि वे अपनी आवाज उठाने के लिए शांतिपूर्वक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। बता दे कि रियासी जिले में कटड़ा बेस कैंप पर वैष्णो देवी श्राइन तक जाने वाले ट्रैक रूट पर प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ  बुधवार को हुए विरोध प्रदर्शन में दो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को कटड़ा में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद आठ लोगों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज की गई थी जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भूपिंदर सिंह और सोहन चंद कर रहे थे। जिन्होंने प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ  कटड़ा में रैली निकाली। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढऩे से रोक लिया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने भूपिंदर सिंह और सोहन चंद को हिरासत में लिया और उन्हें पुलिस वाहन से घटनास्थल से दूर ले जाया गया।

   

सम्बंधित खबर