
यमुनानगर, 21 जनवरी (हि.स.)। थाना छछरौली की पुलिस टीम ने यमुना नहर के दादूपुर हेड पर नाबालिग छात्र की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मंगलवार को यह जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक अमरजीत सिंह सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संजीव कुमार वासी गांव दमोपुरा ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका लडका आर्यन गांव खदरी में 11वीं कक्षा में पढता है और डीजे का काम भी करता है। रविवार शाम को आर्यन गांव तेलीपुरा में डीजे लेकर शादी में गया हुआ था। शाम को आर्यन को उसके दोस्त जख्मी हालत में मोटर साईकल पर लेकर सरकारी हस्पताल यमुनानगर लेकर गए थे। मेरे लड़के के दोस्तों ने बताया कि आर्यन को यमुना नहर के पावर हाउस दादुपुर हैड पर दो युवकों ने तेजधार हथियार से पेट में व सिर में चोट मार कर हत्या कर दी। इस सूचना पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी पहचान गांव बलाचोर निवासी तरसेम सिंह के रूप में हुई। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग