प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

शिमला, 30 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने दीपों के पर्व दीपावली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में प्रतिभा सिंह ने कहा कि दीपावली का यह उत्सव हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देता है। भगवान श्रीराम के वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाने वाला यह पर्व हमारे आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का प्रतीक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

   

सम्बंधित खबर