रालोद के प्रदेश कार्यालय पर मीरापुर विधायक मिथिलेश पाल का हुआ स्वागत
- Admin Admin
- Nov 28, 2024

लखनऊ, 28 नवंबर (हि.स.)। विधानसभा उपचुनाव में मीरापुर से राष्ट्रीय लोकदल उम्मीदवार के रूप में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने वाली विधायक मिथिलेश पाल का निर्वाचित होने के बाद गुरूवार को लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय आने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक पाल ने मुख्यालय स्थित भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उनके आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और श्रद्धेय चौधरी अजित सिंह नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी के कुशल नेतृत्व को दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत करते हुये कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की विधायक मिथिलेश पाल की जीत से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। स्वागत करने वालो में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश महासचिव अम्बुज पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी0एल0 प्रेमी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना एवं आमिर साबरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन