
जींद, 30 नवंबर (हि.स.)। जींद की सीआरएसयू विश्वविद्यालय के वीसी डा. रणपाल सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद वीसी का पद खाली हो गया है। डा. रणपाल सिंह का कार्यकाल जून 2025 में समाप्त होना था लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। डा. रणपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय 2014 में अस्तित्व में आया था।
10 जून 2022 को डा. रणपाल सिंह ने जींद में विश्वविद्यालय के वीसी का पदभार संभाला था। डा. रणपाल इससे पहले डीएवी कॉलेज यमुनानगर के प्राचार्य भी रह चुके हैं। डा. रणपाल से पहले प्रो. आरबी सोलंकी विश्वविद्यालय के वीसी थे। जिनका कार्यकाल 22 जनवरी 2022 को समाप्त हो गया था। कई माह तक बीच में केयूके के वीसी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा