मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों में  लगाए जाएंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच

मुरादाबाद, 12 दिसम्बर (हि.स.)। यात्रियों की सुविधा हेतु मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि ट्रेन संख्या 14207 मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस में 13 से 19 दिसम्बर तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14208 दिल्ली मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस में 16 से 22 दिसम्बर तक, ट्रेन संख्या 14205 अयोध्या कैंट दिल्ली एक्सप्रेस में 15 से 21 दिसम्बर तक, 14206 दिल्ली अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 14 से 20 दिसम्बर तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल