कृषि उत्पादन विभाग में 46 पदों पर भर्ती 45 हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन 10 सितंबर से आवेदन

जम्मू, 28 अगस्त। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने कृषि उत्पादन विभाग में 46 पदों पर भर्ती निकाली है। विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे ,कुल पदों में हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV के 45 और सीनियर कैनिंग अटेंडेंट का एक पद शामिल है।

जिला-वार पद

हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन के पदों में अनंतनाग में 8, बारामुला में 6, कुलगाम में 5, बडगाम, गांदरबल व पुलवामा में चार-चार, श्रीनगर, शोपियां व पुंछ में तीन-तीन, बांदीपोरा व कुपवाड़ा में दो-दो तथा राजौरी में एक पद है। सीनियर कैनिंग अटेंडेंट का एक पद कश्मीर संभाग के लिए है।

योग्यता एवं वेतन

हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन के लिए 10+2 के साथ एक वर्षीय बेसिक हॉर्टिकल्चर ट्रेनिंग अनिवार्य है। इसका वेतनमान ₹15,900 से ₹50,400 होगा। सीनियर कैनिंग अटेंडेंट के लिए दसवीं के साथ फ्रूट प्रिजर्वेशन में छह महीने का प्रशिक्षण जरूरी है। इसका वेतनमान ₹19,900 से ₹63,200 निर्धारित है।

आयु और आवेदन शुल्क

ओपन मेरिट उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, आरक्षित वर्ग के लिए 43 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष है। सामान्य एवं अन्य वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹600, जबकि SC, ST-1, ST-2, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹500 है। उम्मीदवारों का चयन लिखित/OMR परीक्षा की मेरिट पर किया जाएगा। गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटा जाएगा। आवेदन के लिए जम्मू-कश्मीर का वैध डोमिसाइल प्रमाणपत्र अनिवार्य है।

आवेदन शुरू: 10 सितंबर 2026
अंतिम तारीख: 9 अक्टूबर 2026
वेबसाइट: www.jkssb.nic.in