अररिया 29 दिसम्बर(हि.स.)।
अररिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सांसद प्रदीप कुमार सिंह का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया।जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केक काटा गया और सांसद के दीर्घायु की कामना की गई।कार्यक्रम का आयोजन पूरी तरह उत्साह, एकता एवं संगठनात्मक भावना के साथ किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में नरपतगंज की विधायक देवंती यादव,जोशी मंडल,जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी,आकाश राज, राजेंद्र यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नवीन यादव,जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी,सुधीर भगत, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह जी,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यमूर्ति, सुष्मिता ठाकुर,जिला मंत्री कनकलता झा जी,पवन मिश्रा,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ज्योति भगत,नगर अध्यक्ष संजय अकेला,मंडल मंत्री सत्यम झा सहित पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रदीप कुमार सिंह के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनसेवा के प्रति उनके निरंतर समर्पण की कामना की। वक्ताओं ने उनके नेतृत्व, विकास कार्यों और क्षेत्र के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में अररिया निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर



