नरपतगंज के रेवाही में सैकड़ों ग्रामीणों के बीच कंबल का हुआ वितरण

अररिया 29 नवम्बर(हि.स.)।

जिले के नरपतगंज के रेवाही पंचायत में पूर्व मुखिया एवं सरपंच रह चुके हाजी फरजान अली की ओर से शनिवार को सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कंबल का वितरण नरपतगंज की विधायक देवंती यादव, फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास, नरपतगंज प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, फारबिसगंज पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता के हाथों कराया गया।

मौके पर बड़ी संख्या में जरूरतमंद महिला और पुरुष मौजूद थे।

मौके पर आयोजक हाजी फरजान अली ने कहा कि उनकी ओर से हरेक साल जरूरतमंदों के बीच कंबल और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया जाता है। वही फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम न केवल एक औपचारिकता है, बल्कि इंसानियत और संवेदना का वह स्पर्श है, जो दिल की गहराई को छूने का काम करता है।

नरपतगंज देवंती यादव ने कहा कि हम तभी सुख में या खुश रह सकते हैं, जब हमारा पड़ोसी भी सुखी हो और कड़कड़ाती ठंड में कंबल का वितरण मानवीय पहलुओं को उजागर करता है।।

मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर