जम्मू में ड्यूटी के दौरान सेना के जेसीओ की अचानक गोली लगने से मौत
- Admin Admin
- Dec 24, 2025
जम्मू, 24 दिसंबर (हि.स.)। जम्मू में ड्यूटी के दौरान सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) अचानक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि यह घटना जेसीओ के ड्यूटी पर रहते हुए घटी। उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। फिलहाल, अधिकारियों ने आतंकी गतिविधियों से संबंधित किसी भी आशंका को खारिज कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जांच आगे बढ़ने पर और अधिक जानकारी साझा की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह



