असम के मुख्यमंत्री ने भाजपा उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

गुवाहाटी, 12 जनवरी (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत ‘जय’ पांडा को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में पांडा को एक प्रतिष्ठित सांसद, गहन विचारक और लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि उनके अमूल्य मार्गदर्शन से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली है।

डॉ. सरमा ने मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से पांडा के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की भी प्रार्थना की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश