भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को जन्म दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

अररिया 25 दिसम्बर(हि.स.)। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर अररिया स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर चर्चा की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयीजी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों का बखान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने किया। अन्य अतिथियों में नरपतगंज विधायक देवयंती यादव, नगर परिषद के वाइस चेयरमैन गौतम साह, चेयरमैन प्रतिनिधि धीरज नयन,जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी, जिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह, नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला, राजा मिश्रा,शांतिलाल जैन, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना जैन, बाजारू सिंह, भरत ऋषिदेव के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर