वाराणसी, 16 जनवरी(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय की माता श्यामा देवी का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं। उन्होंने यहां के अस्सी स्थित आवास पर अंतिम श्वांस ली।अशोक पाण्डेय के पुत्र अवनीश पाण्डेय ने बताया कि दादी श्यामा देवी का वाराणसी के अस्सी स्थित आवास पर आज निधन हो गया। कल ही घर के लोग उन्हें अस्पताल से घर लाए थे। दादी लगातार अस्पताल में भर्ती रहीं। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 07 बजे अस्सी स्थित आवास से शुरू होकर हरिश्चंद्र घाट तक जाएगी। अशोक पाण्डेय की माता के निधन पर राज्यमंत्री डाॅ. दयाशंकर मिश्र दयालु, मंत्री रविन्द्र जायसवाल, वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि सहित तमाम नेताओं ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।-------------
हिन्दुस्थान समाचार



