स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा की ‘विवेक यात्रा’
- Admin Admin
- Jan 12, 2026
जलपाईगुड़ी, 12 जनवरी (हि. स.)। स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को राजगंज ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की ओर से भव्य ‘विवेक यात्रा’ और ज्वाइनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजगंज विधानसभा युवा मोर्चा के नेतृत्व में यह पदयात्रा राजगंज कॉलेज मोड़ से शुरू होकर कालीनगर मोड़ पर जाकर संपन्न हुई।
इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य और समर्थक शामिल हुए। सभी ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने और युवाओं को संगठित करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिनमें जलपाईगुड़ी जिला भाजपा अध्यक्ष श्यामल राय, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पलन घोष, ब्लॉक कन्वेनर निताई मंडल, राजगंज युवा मोर्चा कन्वेनर सिद्धार्थ पंडित, महिला मोर्चा नेत्री प्रीति बर्मन सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
पदयात्रा के समापन के बाद कालीनगर मोड़ पर एक पथसभा का आयोजन किया गया। इसी सभा मंच से ज्वाइनिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें तृणमूल कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से 20 परिवारों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए संगठित करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार



